फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tribute paid to farmers who lost their lives

Kaithal News: जान गंवाने वाले किसानों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 04 Oct 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to farmers who lost their lives
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को टटियाना टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में जान गंवाने वाले चार किसानों व एक पत्रकार को श्रद्धांजलि दी। इसी तरह किसान आंदोलन में जगह-जगह मारे गए किसानों को याद करते हुए केंद्र सरकार के प्रति दुख व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में तीन अक्तूबर 2021 को हुए किसान हत्याकांड को दो वर्ष पूरे हो गए है, लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सका है। कहा कि हत्याकांड के पीड़ित परिवार दो वर्ष बाद भी अपने दर्द को समेटे जी रहे हैं क्योंकि इस दौरान उन्हें राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष केवल सिंह संदरहेडी ने कहा कि हत्याकांड को दो साल बीत चुका है, लेकिन सरकार ने जो वादे किए थे, वह भी पूरे नहीं किए हैं। सरकार ने किसान परिवारों के सदस्यों को नौकरी देने का वायदा किया था। साथ ही इस कांड में घायल लोगों को मुआवजे का वादा भी सरकार ने किया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसके जिम्मेदार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को उसके पद से नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष भागल, आईटी सेल प्रभारी जरनैल सिंह जैली, युवा जिला प्रभारी किंद्र ठेकेदार, हलका उपाध्यक्ष गुरबचन सिंह, हल्का प्रधान जसपाल सिंह टटियाना, गुरपाल सिंह गगड़पुर, गुरजंट सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed