{"_id":"67534fb79d0955f06d0a5664","slug":"trials-for-sports-competitions-will-run-from-december-9-to-24-kaithal-news-c-18-1-knl1004-534553-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल प्रतियोगिताओं के ट्रायल नौ से 24 दिसंबर तक चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल प्रतियोगिताओं के ट्रायल नौ से 24 दिसंबर तक चलेंगे
Sat, 07 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड बोर्ड के तत्वावधान में ऑल इंडिया सर्विसेज बैडमिंटन (पुरुष और महिला), क्रिकेट (पुरुष), बास्केटबॉल (पुरुष और महिला) और कबड्डी (पुरुष और महिला) टूर्नामेंट नए साल 2025 में तीन से 10 जनवरी तक नई दिल्ली के विभिन्न मैदानों और स्टेडियमों में आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार टेबल टेनिस (पुरुष और महिला) टूर्नामेंट 16 से 20 दिसंबर 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल नौ दिसंबर से शुरू होंगे और 24 दिसंबर तक चलेंगे।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस कबड्डी, बास्केटबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन (पुरूष और महिला वर्ग) प्रतियोगिता का 10 जनवरी 2025 तक आयोजन होगा। ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज बैडमिंटन चैंपियनशिप 3 जनवरी से 8 जनवरी 2025 तक थयागराज स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित होगी। एंट्री की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2024 होगी।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताय कि इसी प्रकार क्रिकेट प्रतियोगिता 3 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक भारत नगर, क्रिकेट ग्राउंड अशोक विहार, विकासपुरी क्रिकेट ग्राउंड जी ब्लॉक पीछे सोनिया पीवीआर न्यू दिल्ली, सैंटर्ल सैक्ट्रिएट क्रिकेट ग्राउंड विनय मार्ग चाणक्यपुन, एसबीवी शरकपुर क्रिकेट ग्राउंड ब्रिटेनिया चौक दिल्ली आयोजित होगा। एंट्री की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2024 होगी।
उन्होंने बताया कि बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 3 जनवरी से 8 जनवरी 2025 तक लोक विहार अन्डवस आरयू ब्लॉक पीतरनपुरा दिल्ली, बाल भारती स्कूल पीतमपुरा दिल्ली आयोजित होगा। एंट्री की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2024 होगी। कबड्डी प्रतियोगिता 3 जनवरी से 8 जनवरी तक थयागराज स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित होगी। एंट्री की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2024 होगी।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता 16 दिसंबर से 20 दिसंबर 2024 तक थयागराज स्टेडियम नई दिल्ली में होगी। एंट्री की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2024 होगी।उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले टेबल टेनिस, कबड्डी, बॉस्केटबाल, क्रिकेट और बैडमिंटन खिलाडि़यों का चयन हेतू संबंधित जिला खेल अधिकारी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है तथा प्रशिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई है।
जिला खेल अधिकारी राज रानी ने कहा कि नौ दिसंबर को टेबल टेनिस का ट्रायल करनाल में, 13 दिसंबर को ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए पंचकूला में, 19 दिसंबर को कबड्डी प्रतियोगिता का ट्रायल रोहतक में, 24 दिसंबर को बॉस्केटबॉल का ट्रायल पंचकूला में, 24 दिसंबर को क्रिकेट का ट्रायल करनाल में आयोजित होगा।
अधिकारियों-कर्मचारियों की संख्या 10 प्रतिशत तक सीमित
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट में जाने वाली राज्य की टीमों में खेल विभाग की ओर से भाग लेने वाले अधिकारियों, प्रशिक्षकों व कर्मचारियों की संख्या को 10 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है। संबंधित विभाग यह भी प्रमाण पत्र दें कि वे अमुक विभाग, कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी है।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतू जाने व वापस आने का किराया संबंधित विभाग, खिलाड़ी द्वारा वहन किया जाएगा। इस चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले सिविल सेवा कर्मचारी टीए, डीए अपने विभाग से लेंगे। चयनित खिलाड़ियों को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने पर 1500 रुपये प्रति खिलाड़ी की दर से खेल किट प्रदान की जाएगी। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कॉरपोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड एचएसआईडीसी के अधिकारी व कर्मचारी भाग नहीं लेंगे। प्रतियोगिता से संबंधित हिदायतें http//dopt.gov.in पर उपलब्ध हैं।