{"_id":"57a236e24f1c1bda762bb13b","slug":"tree-cut-forest-department-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने काटे पेड़,विभाग को नही लगी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने काटे पेड़,विभाग को नही लगी खबर
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात लोगों द्वारा दर्जनों पौधे काट लिए गए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाए हम। इस संदेश को लेकर वन विभाग कलायत में विभिन्न स्थानों पर छाया और फलदार पौधों का रोपण कर रहा है। लेकिन सिरसा ब्रांच और पूंडरी ड्रेन पर अज्ञात लोगों द्वारा दर्जनों पौधे काट लिए गए पर वन विभाग को इस बात की जानकारी ही नही है। खेतों में जाने वाले राहगीरों से मिली जानकारी के आधार पर रात होने के बाद नहर के दोनों और लगे पौधों पर अज्ञात लोगों द्वारा लगातार कुल्हाड़ा चलाया जा रहा है।
उनका कहना है कि पिछले काफी समय से पौधे काटने का सिलसिला निर्बाध रूप से जारी है। काटे गए पौधों में कीकर, सफेदा शामिल हैं। आसपास के खेतों में काम करने वालों का कहना है कि रात होने के बाद पौधों को काट कर सरेआम ले जाया जाता है। उनका कहना है कि इस तरह से पौधे काटे जाने के पीछे वन विभाग की मिलीभगत भी हो सकती है। सरकार एक और तो पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण पर लगातार जोर दे रही है दूसरी और इस तरह से बड़े पौधे तो क्या छोटे पौधों को भी नही छोड़ा गया। लोगों का कहना है कि यदि इस मामले की पूरी तरह से छानबीन की जाए तो एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है।
इस बारे में जब खंड वन अधिकारी जगदीप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व सफेदे के पौधे काटती महिलाओं को पकड़ा था और विभाग की कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि ड्रेन पर तो पौधे तूफान के कारण टूट गए थें वे विभाग के पास जमा हैं।