{"_id":"690faf1fd154212b040e01a3","slug":"treatment-will-be-provided-for-seven-days-at-the-dog-shelter-built-on-ambala-road-kaithal-news-c-246-1-sknl1018-146507-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अंबाला रोड पर बनाए डॉग शेल्टर में सात दिन तक दिया जाएगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अंबाला रोड पर बनाए डॉग शेल्टर में सात दिन तक दिया जाएगा उपचार
Sun, 09 Nov 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र से कुत्तों का आतंक खत्म करने को सप्ताह भर में नसबंदी और टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नसबंदी के लिए कुत्तों को पकड़ कर जगाधरी में अंबाला रोड पर बनाए डॉग शेल्टर में रखा जाएगा।
जहां उनकी नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा। सप्ताह भर कुत्तों को डॉग शेल्टर में रखा जाएगा। यहां एक बार में 50 से 60 कुत्तों को रखने की व्यवस्था की गई है।
मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि नगर निगम द्वारा लावारिस कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण के लिए टेंडर अलॉट कर दिया है। टेंडर लेने वाली एजेंसी जल्द ही शहर से कुत्तों को पकड़कर उसकी नसबंदी व टीकाकरण करने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
इसके लिए एजेंसी प्रति कुत्ता 1500 रुपये खर्च लेगी। कुत्ता पकड़ने के बाद उसे अंबाला रोड पर बनाए डॉग शेल्टर में रखा जाएगा। जहां उसकी नसबंदी व टीकाकरण करने के बाद एक सप्ताह तक उपचार दिया जाएगा। इससे नगर निगम द्वारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण करने से डॉग बाइट की घटनाएं कम होंगी।
साथ ही नगर निगम क्षेत्र में बढ़ रही कुत्तों की संख्या पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा नगर निगम द्वारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए 7082410824 नंबर जारी किया है। कुत्ते पकड़वाने के लिए शहरवासी इस नंबर पर शिकायत कर सकते है।
कई बार रिकॉल करने के बाद लगा टेंडर : दरअसल, कई माह से कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। कई बार टेंडर रिकॉल किया गया। केवल एक ही फर्म ने टेंडर के लिए आवेदन किया था। नियम अनुसार सिंगल बिड आने पर एजेंसी को वर्क अलॉट नहीं किया जा सकता। अब एजेंसी को टेंडर अलॉट किया गया है। जल्द ही कुत्तों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण से करने से शहर में उनकी संख्या बढ़ने पर रोक लगेगी। वहीं, डॉग बाइट की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। संवाद