फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Transformer fuses are blowing; power cables are heating up and becoming loose.

Kaithal News: ट्रांसफार्मरों के उड़ रहे फ्यूज, गर्म होकर ढीली पड़ रही बिजली की तारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Transformer fuses are blowing; power cables are heating up and becoming loose.
करनाल रोड ​स्थित गर्मी के सीजन में पांच बार फ्यूज उड़ाने वाला ट्रांसफार्मर। संवाद
कैथल। पिछले दो दिनों से बढ़ी गर्मी के कारण जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। उपभोक्ताओं के अनुसार शहर और गांव दोनों क्षेत्रों में अघोषित बिजली कट लग रहे हैं। गांवों में लोगों को मुश्किल से 15 घंटे बिजली मिल पा रही है, जबकि शहर में भी आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

उमस और मच्छरों के बीच लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली निगम के अनुसार पिछले दो दिनों में बिजली गुल होने और फॉल्ट संबंधी 540 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। वहीं बीते दो माह में 4,424 फॉल्ट दर्ज किए गए हैं और 80 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। ट्रांसफार्मरों के फ्यूज बार-बार उड़ रहे हैं और बिजली की तारें गर्म होकर ढीली पड़ने से लाइन फॉल्ट लगातार बढ़ रहे हैं। गर्मी के सीजन से पहले मरम्मत पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बावजूद हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। कर्मचारियों को दिन-रात फील्ड में रहकर फॉल्ट ठीक करने पड़ रहे हैं। एक ओर पुराने फॉल्ट दूर किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लगातार नए फॉल्ट सामने आने से शिकायतों का निस्तारण चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


1.56 करोड़ यूनिट बिजली मांग से नेटवर्क पर बढ़ा दबाव
जिले में वीरवार को बिजली की मांग बढ़कर 1.51 करोड़ यूनिट पहुंच गई, जबकि करीब 11 जुलाई को यह 97 लाख यूनिट थी। एसी, कूलर और पंखों के लगातार उपयोग से घरेलू बिजली खपत बढ़ी है। दूसरी ओर बारिश नहीं होने से किसान सिंचाई के लिए लगातार ट्यूबवेल चला रहे हैं। घरेलू और कृषि क्षेत्र की बढ़ी मांग के कारण बिजली वितरण प्रणाली क्षमता से अधिक लोड उठा रही है। इसका असर ट्रांसफार्मरों, फीडरों और बिजली लाइनों पर पड़ रहा है जिससे फ्यूज उड़ने और लाइन फॉल्ट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांवों में 15 घंटे तक सिमटी बिजली
जिले में बिजली निगम के करीब 3.74 लाख उपभोक्ता हैं। कैथल, पूंडरी, गुहला, सीवन, कलायत, राजौंद और ढांड क्षेत्र के 293 गांव बिजली नेटवर्क से जुड़े हैं। इनमें 284 गांव जगमग योजना के तहत शामिल हैं। इसके बावजूद बढ़ते लोड और लगातार आ रहे फॉल्ट के कारण कई गांवों में 24 घंटे के बजाय करीब 15 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। निगम की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हैं लेकिन बढ़ती मांग के कारण व्यवस्था सामान्य होने में समय लग रहा है।

शहर की कई कॉलोनियों में रातभर लगते रहे कट
वीरवार रात भगत सिंह कॉलोनी, करनाल रोड, अंबाला रोड, डिफेंस कॉलोनी, जनकपुरी कॉलोनी, सेक्टर-18, 19, 20, ढांड रोड, सुभाष नगर और बालाजी कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में बार-बार बिजली कट लगे। प्रत्येक बार 15 से 20 मिनट तक बिजली आपूर्ति बंद रही। उमस भरी गर्मी के बीच रातभर बाधित बिजली से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई इलाकों में कम वोल्टेज की समस्या भी बनी रही।
भगत सिंह कॉलोनी निवासी शालु ने बताया कि वीरवार रात बिजली बार- बार आती जाती रही। रात के दौरान करीब पांच बार बिजली गुल हुई। गर्मी के कारण नींद भी ठीक से नहीं आ सकी। बार-बार बिजली आने-जाने से घरेलू उपकरणों के खराब होने का भी डर बना रहा। शुक्रवार सुबह भी करीब 20 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बाहर की कॉलोनियों में 25 से ज्यादा ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं।

करनाल रोड निवासी मनप्रीत ने बताया कि पिछले दो दिनों से बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में गर्मी के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बिजली कटने से इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। बिजली सुचारू रूप से चलनी चाहिए, ताकि गर्मी में एसी, कूलर व पंखे चल सकें।
बिजली को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिन रात टीम जुटी हुई है। गर्मी बढ़ने से मांग ज्यादा हुई है। उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं आने दी जा रही है।
- मनीष कुमार, एक्सईएन बिजली निगम

करनाल रोड स्थित गर्मी के सीजन में पांच बार फ्यूज उड़ाने वाला ट्रांसफार्मर। संवाद

करनाल रोड स्थित गर्मी के सीजन में पांच बार फ्यूज उड़ाने वाला ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed