{"_id":"63d02190c310cd666d4b42d5","slug":"trained-the-members-of-the-school-management-committee-kaithal-kaithal-news-knl1341872111-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को किया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को किया प्रशिक्षित
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते एसएमसी सदस्य। संवाद
- फोटो : Kaithal
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। राजकीय उच्च विद्यालय जाजनपुर में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्याध्यापक मनोज कुमार ने की। मुख्याध्यापक ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों का तीसरे दौर का प्रशिक्षण देना था। बैठक में तीन विषयों पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित किया।
सबसे पहले ई-अधिगम की जानकारी दी। इसमें शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए टैबलेट का बच्चे घर पर अधिक से अधिक सदुपयोग करें और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में अपना योगदान दें। दूसरा विषय विद्यांजलि के बारे में था, जिसमें बताया गया कि हमें ज्ञान हर क्षेत्र से प्राप्त करना चाहिए और उस ज्ञान को दोनों हाथों से समेट कर अपने और अपने समाज की उन्नति के समर्पित करना चाहिए।
प्रशिक्षण में तीसरा विषय टेक-बी रहा। इसमें मुख्य अध्यापक ने बताया कि 11वीं और 12वीं कक्षा के बच्चे एचसीएल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर अपना तकनीकी ज्ञान बढ़ाकर एचसीएल कंपनी में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर समिति के प्रधान तेजवीर सिंह, तेजबीर मेहरा, नीलम रानी, रीना देवी, सोनिया देवी, सुमन देवी, अंजू रानी, कृष्ण लाल, राम दिया, पंच ललित शयोकंद, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।