{"_id":"629d016ffd67f00b4003fe69","slug":"traffic-jam-on-the-road-kaithal-news-knl110586084","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर वाहन खड़े होने से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर वाहन खड़े होने से लग रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के देवीगढ़ रोड पर गोदाम, लकड़ी तोलने वाला कांटा होने के कारण लकड़ी से भरी ट्रालियां, गाड़ियां और ट्रक सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है और यहां से निकलने वाले वाहन चालकों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
राहगीर रमेश चंद्र, रामनिवास, सुभाष व प्रताप ने बताया कि इस देवीगढ़ रोड पर सुबह से शाम तक लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर, ट्राली, गाड़ियां व अन्य वाहन खड़े रहते हैं। इससे आसपास की कॉलोनी के लोगों को दूसरे रास्ते से निकलना पड़ता हैं। क्षेत्र के लोग कई बार प्रशासन से पार्किंग बनवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने अधिकारियों से इस क्षेत्र के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है। जिससे देवीगढ़ रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। यातायात एसएचओ मुख्तयार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही शहर की सड़कों से अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही सड़क को आवागमन के लिए सुलभ बनाया जाएगा।
सतबीर ने बताया कि देवीगढ़ रोड मुख्य लिंक मार्ग है। इस रास्ते पर सुबह से शाम तक लकड़ी वाली ट्रालियां, गाड़ियां और ट्रक खड़े रहते हैं। मोटरसाइकिल पर भी निकलने का भी कोई रास्ता नहीं बचता है। पुलिस को इस सड़क पर गश्त करनी चाहिए। ताकि कोई अवैध वाहन रोड पर न खड़ा करें।
विज्ञापन
समाज सेवी रमेश जांगड़ा ने बताया कि सड़क पर अवैध पार्किंग बन गई है। यहां पर लोग इधर-उधर वाहन खड़े कर चले जाते हैं। इस रोड पर आरा मशीन, गोदाम व लकड़ी तोलने वाला धर्मकांटा है। इसलिए यहां पर लकड़ी वाले वाहन सबसे ज्यादा खड़े रहते हैं। प्रशासन को समस्या का समाधान करना चाहिए।