फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tractor driver overtaking private bus, crushes bike rider, dies

निजी बस को ओवरटेक कर रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver overtaking private bus, crushes bike rider, dies
जिला अस्पताल के पास बस को ओवरटेक कर रहे ट्रैक्टर चालक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। सिविल लाइन थाना में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव जाखौली निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका चचेरा भाई रामनिवास उर्फ सन्नी भवन निर्माण का कार्य करता था। शनिवार को वह उसके चचेरे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से कैथल में आए हुए थे। उसका चचेरा भाई जिला अस्पताल के पास किसी काम से चला गया। इसके बाद वापस आ रहे उसके चचेरे भाई को जींद बाईपास की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई मोटरसाइकिल समेत सडक़ पर गिर गया। इस दौरान ट्राली का बांया टायर उसके चचेरे भाई के ऊपर से निकल गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक प्राइवेट बस को ओवरटेक कर रहा था। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना में दी गई। जांच अधिकारी एचसी राममेहर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed