{"_id":"68ae04030fb8f479d80dd0d7","slug":"today-vighnaharta-will-be-present-in-homes-and-pandals-ganpati-bappa-morya-will-resonate-kaithal-news-c-245-1-kht1010-136834-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आज घर और पंडालों में विराजेंगे विघ्नहर्ता<bha>;<\/bha> गूंजेगा गणपति बप्पा मोरेया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आज घर और पंडालों में विराजेंगे विघ्नहर्ता<bha>;</bha> गूंजेगा गणपति बप्पा मोरेया
Wed, 27 Aug 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
24 कैथल। ढांड रोड पर रखी गई गणपति बप्पा की प्रतिमा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गणेश चतुर्थी महोत्सव का आगाज बुधवार से होगा। शहर में बप्पा के स्वागत के लिए पंडाल सज चुके हैं। इनमें बुधवार से पूजा-अर्चना शुरू होगी, जो लगातार 10 दिन तक चलेगी। मंगलवार को पूर्व संध्या पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं घरों में स्थापित करने के लिए बाजार से लाएं। गणेश महोत्सव का समापन सात सितंबर (पूर्णिमा) को होगा।
उधर, विभिन्न संगठनों ने महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, बाजार में खूब रौनक रही। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए लोगों ने भी जमकर खरीदारी की। घरों के लिए भी लोगों ने भगवान गणपति की प्रतिमाएं खरीदीं। जिले में 100 से अधिक जगहों पर पंडाल लगे हैं। शहर में इनकी संख्या करीब 25 है।
हनुमान वाटिका के मुख्य पुजारी पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि गणेश महोत्सव भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि से लेकर चतुर्दशी तिथि यानि अनंत चतुर्दशी तक चलता है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। यह पर्व विनायक चतुर्थी या कलंक चतुर्थी के नाम से भी प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
यहां होंगे प्रमुख आयोजन
n श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, कैथल
n शांति मोहल्ला, सीवन
n प्रताप गेट, कैथल
n सर्राफा बाजार, कैथल
n लाल पौ, कैथल