{"_id":"67b2281948f21d84390c15c9","slug":"today-is-the-last-day-for-nomination-in-all-three-municipalities-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127958-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीनों नपा में नामांकन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीनों नपा में नामांकन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
कैथल। जिले की तीनों नगर पालिकाओं में नामांकन करने का सोमवार को अंतिम दिन रहेगा। पालिकाओं में अभी तक 27 नामांकन पार्षद पद और प्रधान पद के लिए आ चुके हैं। ऐसे में अब सोमवार को नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की काफी भीड़ जुटेगी।
बता दें कि भाजपा ने तो टिकट वितरण कर दिया है, लेकिन अभी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, आप ने कलायत में टिकट दिया लेकिन पूंडरी और सीवन नगरपालिका का टिकट वितरण बाकी है। बता दें कि शनिवार तक जिले की तीनों नगर पालिकाओं में प्रधान पद के लिए नौ व पार्षद पद के लिए 53 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी प्रीति ने बताया कि निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 17 फरवरी को नामांकन करने का अंतिम दिन रहोगा।
बताया कि कलायत नगर पालिका चुनाव के लिए कलायत एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र जमा प्राप्त किए जा रहे हैं। पूंडरी नगर पालिका चुनाव के लिए पूंडरी नगर पालिका व सीवन नगर पालिका के लिए सीवन नगर पालिका कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करवाए जा सकते हैं। इसके बाद 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चुनाव के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। दो मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित होंगे।