फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   To defeat darkness, it is necessary to light a lamp: Pradeep

Kaithal News: अंधेरे को परास्त करने क लिए ज्योति का जलना जरूरी ः प्रदीप

Fri, 21 Mar 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
To defeat darkness, it is necessary to light a lamp: Pradeep
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से ज्योति कलश यात्रा का ढांड में पहुंचने पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। बालाजी हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार टीम प्रमुख प्रदीप कुमार साहू ने भक्तों को सीख दी। उन्होंने कहा कि अंधेरे को परास्त करने क लिए ज्योति का जलना जरूरी।

इससे पूर्व कलश यात्रा पंचमुखी चौक से अनाज मंडी, मेन बाजार होती हुई बस स्टैंड के नजदीक बालाजी हनुमान मंदिर में पहुंची। जहां संध्याकालीन दीप प्रज्जवलित किया और गायत्री परिवार की ओर से प्रवचन सुनाए गए। टीम प्रमुख प्रदीप कुमार साहू ने कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए युग परिवर्तन की इस वेला में हो रहे वैश्विक परिवर्तनों के बीच धरती से अंतरिक्ष तक, लोगों के घरों से मनों तक जो अंधकार फैला है, उसे नतमस्तक करने के लिए अंधकार को परास्त करने के लिए ज्योतियों का एक साथ जलना अनिवार्य है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए शांतिकुंज हरिद्वार से 11 दिसंबर से गायत्री परिवार ने ज्योति कलश यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि अखंड ज्योति के अखंड प्रकाश को प्रचंड बनाने के भाव से यह ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही है। गुरु जी कि विचारों को हर घर तक पहुंचाना ही ज्योति कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर देवता सिंह, चेतन, दरिया सिंह, रविंद्र राणा, भल्ले राम, राजकिशन, राजकुमार, भूपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, कश्मीरी लाल, डा. ममता कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed