फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tight security arrangements near the strong room

Kaithal News: स्ट्राॅन्ग रूम के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Wed, 05 Mar 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements near the strong room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की सीवन, कलायत और पूंडरी नगर पालिका के मतदान की समाप्ति के बाद सभी ईवीएम को संबंधित क्षेत्र के स्ट्राॅन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा रखा गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। अब 12 मार्च को मतगणना होगी। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना को लेकर तैयारी जोरों पर हैं।

मतगणना के संदर्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने बताया कि कलायत नगर पालिका के लिए नगर पालिका कार्यालय भवन, पूंडरी नगर पालिका के लिए एंग्लो संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी व सीवन नगर पालिका के लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्ट्राॅन्ग रूम बनाए गए हैं, जहां पर जिला प्रशासन की ओर से सभी ईवीएम को रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्ट्राॅन्ग रूमों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, जिसमें हरियाणा पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के लिए स्ट्राॅन्ग रूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिनकी स्क्रीन स्ट्राॅन्ग रूम के बाहर रखी गई है। उम्मीदवार व उनके एजेंट इस स्क्रीन पर स्ट्राॅन्ग रूम को देख सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्ट्राॅन्ग रूम में जिला प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना में लगे स्टाफ की रेंडेमाइजेशन की जाएगी। इसके साथ-साथ उनकी ट्रेनिंग भी आयोजित की जाएगी। 12 मार्च को मतगणना होगी।

उधर, कलायत के संदर्भ में चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि सुरक्षा एवं व्यवस्था की मजबूती के लिए हर तरफ से प्रशासन सजग है। इसके तहत स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर डबल लोक, शार्ट सर्किट की तमाम संभावनाओंं के मद्देनजर बिजली ऑन-ऑफ सिस्टम की अलग से व्यवस्था, प्रवेश द्वार के इर्द-गिर्द लोहे की जाली, खिडक़ी-दरवाजों मेंं ईंटों से दीवार का निर्माण, सीसीटीवी, सिंगल प्रवेश द्वार, हरियाणा आर्म्ड फोर्स, हरियाणा पुलिस की मुस्तैदी व दमकल टीम के साथ-साथ तमाम पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।


जिला उपायुक्त के निर्देश पर तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट गतिशील हैं। इसमें बिजली निगम के एसडीओ अंकित कुमार, सरस्वती हैरिटेज के कार्यकारी अभियंता दिग्विजय व सिंचाई विभाग एसडीओ अरुण कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed