फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three youths were cheated of Rs 19 lakh in the name of sending it to Europe

Kaithal News: यूरोप भेजने के नाम पर तीन युवकों से 19 लाख रुपये ठगे

Mon, 21 Oct 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 21 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Three youths were cheated of Rs 19 lakh in the name of sending it to Europe
कैथल। गांव पाई में तीन युवकों को यूरोप भेजने के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में तितरम थाना की पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पाई निवासी सत्यवान ने तितरम थाना में दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था।
विज्ञापन

उसके साथ कुरडिया राम के दो बेटे भी जाना चाहते थे। इसे लेकर उसकी बातचीत चंद्रशेखर के साथ हुई। चंद्रशेखर ने उन्हें यूरोप भिजवाने के नाम पर 19 लाख रुपये मांगे। इसके बाद यह राशि ले ली। बाद में चंद्रशेखर ने उन्हें आर्यन, कुलवंत और राजपाल से मिलवाया। आरोपियों ने कहा कि वे उन्हं अरमेनिया के रास्ते यूरोप भिजवा देंगे। आरोपियों ने 21 सितंबर 2023 को उन्हें दुबई के रास्ते अरमेनिया भिजवा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने जब आगे भिजवाने की बात कही तो उन्होंने आगे भिजवाने से मना कर दिया। यही नहीं जब उसने आरोपियों से अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने राशि देने से भी इंकार कर दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ढाका ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed