फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three youths injured in two road accidents

Kaithal News: दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल

Wed, 27 Nov 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Nov 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three youths injured in two road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में आरके पुरम कॉलोनी निवासी संदीप ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 24 नवंबर को शाम के समय वह बाइक पर अपने एक दोस्त के साथ मॉडल टाउन से जा रहा था। वहां पर अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


दूसरे मामले में गांव बलवंती निवासी कुलदीप ने सदर थाना में शिकायत दी कि 24 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे वह मोटरसाइकिल पर गांव उझाना गया हुआ था। वहां पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मारकर चोटिल कर दिया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed