फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three people injured in road accidents

Kaithal News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह मामलों की जांच कर रही है।

पहले मामले में गांव कुलतारण निवासी रिंकू ने सदर थाना में शिकायत दी कि 19 अक्तूबर को शाम के समय गांव में ही अज्ञात आरोपी ने तेजगति से मोटरसाइकिल चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी बलजीत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव पेगा निवासी मुकेश ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 23 अक्तूबर को शाम के समय अज्ञात कार चालक ने गांव फरल के नजदीक उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह चोटिल हो गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जांच अधिकारी रणदीप ने
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरे मामले में सुभाषनगर निवासी हंसराज ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 21 सितंबर को वह अमरगढ़ गामड़ी स्कूल नंबर चार के पास सड़क पर जा रहा था। वहां पर गांव मानस निवासी आरोपी राजू ने तेजगति व लापरवाही से अपना ट्रैक्टर चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह चोटिल हो गया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed