फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three people injured in collision between car and bike

Kaithal News: कार और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

Sat, 23 Aug 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in collision between car and bike
29 राजौद। घटना स्थल पर कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। किच्छाना कुई के पास कार चालक ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को पहले राजौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए कैथल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही राजौंद पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव कटवल निवासी मनोज कुमार जाखौली से वापस राजौंद लौट रहा था। जैसे ही वह किच्छाना कुई के पास पहुंचा, सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह और साथ बैठी महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों की टांग टूट गई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

जेसीबी की चपेट में आने से घायल

कैथल। पूंडरी के निकट जेसीबी की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रमाना रमानी निवासी जोगेंद्र सिंह ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी कि 21 अगस्त की रात करीब 7:30 बजे जब वह पूंडरी से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात जेसीबी चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

29 राजौद। घटना स्थल पर कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में क्षतिग्रस्त कार। संवाद

29 राजौद। घटना स्थल पर कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed