{"_id":"672d3257db69e255fb00d3d6","slug":"three-new-cases-of-stubble-burning-number-reaches-161-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123582-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पराली जलाने के तीन नए मामले, 161 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पराली जलाने के तीन नए मामले, 161 हुई संख्या
Fri, 08 Nov 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले में दो दिन के अंतराल के बाद वीरवार को फिर से पराली जलाने के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब जिले में पराली जलाने के मामलों की कुल संख्या 158 से बढ़कर 161 हो गई है। वहीं, अब तक कृषि विभाग ने 108 किसानों की रेड एंट्री की है। अभी तक पूरे जिले में एक महिला सहित 25 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक महिला किसान भी शामिल है। पराली जलाने पर दो लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना भी किसानों पर लगाया गया है। बता दें कि बुधवार को पदभार संभालते ही नवनियुक्त डीसी प्रीति ने सभी एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ने के आदेश जारी किए थे।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने डीसी को अवगत करवाया कि अब तक हरसेक के माध्यम से 161 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 57 फायर लोकेशन नहीं मिली, जबकि 63 में धान की फसल के अवशेष जलाए जाने की बात सही निकली है और उन पर एक लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा 29 मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है और 122 मामलों में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन गांव-गांव जा रहे हैं। किसानों को सरकार द्वारा कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि वे फसल अवशेषों का सही से प्रबंधन कर सके।