{"_id":"670aece0eee2e5ac0a0ff234","slug":"three-lakh-12-thousand-69-metric-tons-of-paddy-has-been-purchased-so-far-in-the-district-kaithal-news-c-245-1-kht1001-122484-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आज रात 12 बजे तक धान की आवक, खरीद रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आज रात 12 बजे तक धान की आवक, खरीद रहेगी बंद
विज्ञापन
कैथल। मार्केट कमेटी की ओर से शहर की अनाज मंडियों में रविवार को धान की आवक और खरीद कार्य बंद करने का निर्णय गया है। इसके तहत शनिवार शाम पांच बजे ही धान की आवक बंद कर दी गई थी। अब रविवार रात्रि 12 बजे तक धान की आवक बंद रहेगी। मार्केट कमेटी की ओर से अब तक 20 आढ़तियों को सड़क पर धान गिराने पर नोटिस दिए थे जबकि तीन आढ़तियों के लाइसेंस रद्द किए गए थे।
राइस मिलरों की ओर से खरीद भी शुरू की गई है। इसके बावजूद मंडियों में जाम की स्थिति से कोई मुक्ति नहीं मिल पाई है। वहीं, अभी तक राजौंद में भी राइस मिलरों ने खरीद शुरू नहीं की है। ऐसे में उठान फिर से धीमा होने के चलते परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि अभी तक जिले की मंडियों में तीन लाख 12 हजार 69 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है।
कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक लाख 70 हजार 274 एमटी, हैफेड ने 67 हजार 147 एमटी और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 75 हजार 386 एमटी खरीदी गई है। इसके साथ ही शनिवार दोपहर तीन बजे तक एक लाख 25 हजार 252 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
आज नहीं होगी बोली-
शहर की तीनों मंडियों में उठान की समस्या को देखते हुए नई अनाज मंडी एसोसिएशन ने रविवार को धान की बोली न करने का फैसला लिया है। नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार ने बताया कि आज धान की कोई सरकारी बोली नहीं होगी। इस दौरान सिर्फ लदान का कार्य ही किया जाएगा रहेगा। किसी भी ट्रैक्टर ट्राली को प्रशासन की ओर से अंदर नहीं आने दिया जाएगा। नई अनाज मंडी, अतिरिक्त अनाज मंडी व ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार रात्रि 12 बजे तक अनाज मंडी में माल की आवक और कोई तुलाई नहीं होगी।
वर्जन-
मार्केट कमेटी के सचिव बसाऊ राम ने बताया कि सड़क पर धान डालने वाले 15 आढ़तियों को दो दिन पहले ही नोटिस दिए गए है। इस दौरान तीन आढ़तियों ने नोटिस के बावजूद कमेटी के आदेश नहीं माने। उनकी धान की सरकारी खरीद बंद कर दी गई है।
वर्जन-
डीसी डॉ. विवेक भारती ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके। धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं और इसे जमीन में मिलाकर उपजाऊ शक्ति बढ़ाएं।