{"_id":"68e6c0b074961c89f40527e0","slug":"three-illegal-colonies-demolished-in-dhand-kaithal-news-c-245-1-kht1007-139047-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड में तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड में तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
Thu, 09 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा।
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवीण कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन के सहयोग से ढांड क्षेत्र में पनप रही तीन अवैध कालोनियों पर बुधवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन (एचडीआर) एक्ट, 1975 के प्रावधानों के तहत की गई। इस दौरान बिजली विभाग के एसडीओ प्रिंस बुरा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
डीटीपी प्रवीण कुमार ने बताया कि ढांड राजस्व संपदा में तीन स्थानों पर अवैध कालोनियां विकसित की जा रही थीं - ढांड-करनाल रोड पर लगभग तीन एकड़, ढांड-कुरुक्षेत्र रोड पर दो एकड़ और ढांड-पूंडरी रोड पर करीब तीन एकड़ क्षेत्र में। इन सभी स्थानों पर भू-स्वामियों को पहले ही नोटिस जारी कर निर्माण रोकने और विभाग से अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि इसके बाद डीटीपी की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों, डीपीसी और सीवरेज नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही संबंधित भू-मालिकों और डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायत सौंपी गई है।
विज्ञापन
किसी भी कॉलोनाइजर को अवैध कॉलोनी काटने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जो कॉलोनियां अवैध तरीके से बनाई गई हैं, उन्हें किसी भी हाल में डेवलप नहीं होने दिया जाएगा। लोग प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता जरूर जांचें -प्रवीण कुमार, जिला नगर योजनाकार