{"_id":"62a4ea77536475716c25644f","slug":"three-accused-who-talked-on-mobile-in-jail-were-caught-kaithal-news-knl1112303115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मोबाइल से बात करने वाले तीन आरोपी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में मोबाइल से बात करने वाले तीन आरोपी पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिला जेल में बंद आरोपी से मिले मोबाइल से बात करने वाले तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि डीएसपी जिला जेल सुरेंद्र सिंह की शिकायत के अनुसार 25 मार्च की दोपहर को जेल चेकिंग के दौरान बंदी आरोपी मंडोरा जिला सोनीपत निवासी आशीष के कब्जे से एक मोबाइल, बैटरी व सिम बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने कैदी द्वारा जेल के अंदर मोबाइल रख कर व उसका इस्तेमाल करके जेल नियमों का उल्लंघन करने के बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था।
अब जिला जेल में बंद आरोपी आशीष से मिले अवैध सिम व मोबाइल से बातचीत करने वाले आरोपी करनाल निवासी राजन उर्फ गोल्डी, नरड़ निवासी गुरमेल व खरक पांडवा निवासी सुमेर उर्फ भूरिया को प्रोडक्सन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक पहले ही छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी राजन, गुरमेल व सुमेर किसी मामले में जिला जेल में बंद थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गहन पूछताछ व कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया।