फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused arrested with two pistols and six cartridges

Kaithal News: दो पिस्तौल और छह कारतूस समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 18 Aug 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with two pistols and six cartridges
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल ने अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल तीन आरोपियों को काबू किया है। युवकों की पहचान नीरज उर्फ गोल्डी निवासी गांव चोरकारसा, जिला करनाल, मोहित निवासी कौल व राहुल निवासी करनाल के रूप में हुई है। आरोपी नीरज से दो कारतूस, आरोपी मोहित से एक देशी पिस्तौल दो कारतूस व आरोपी राहुल से एक देशी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद के नेतृत्व में एसआई सुभाष चंद की टीम ने सांयकालीन गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर टी-प्वाइंट कौल के समीप एक गाड़ी की जांच की।तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन युवकों को काबू किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये आरोपी फिरौती मांगने वाले गिरोहों को हथियारों की आपूर्ति करते हैं और अन्य सहायता उपलब्ध करवाते है। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed