फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused arrested for threatening to kill retired soldier

रिटायर्ड फौजी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for threatening to kill retired soldier
खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद की रंजिश में रिटायर्ड फौजी से मारपीट कर और जाने से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि करीब 52 वर्षीय चंद्रभान निवासी गांव देवबन आर्मी से रिटायर्ड है, जिसका पड़ोसी राजेश निवासी देवबन के साथ खेत के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। 10 जुलाई शाम को उसकी राजेश के साथ कहासुनी हो गई। चंद्रभान की शिकायत अनुसार इसी रंजिश के कारण करीब आधे घंटे बाद आरोपी डंडे और जैली इत्यादि हथियारों सहित वहां पहुंचे और उन पर हमला किया। इस दौरान पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की जांच करते हुए तितरम पुलिस ने आरोपी रामनिवास, राजेश और भरथु तीनों निवासी देवबन को काबू किया। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed