{"_id":"6987877dc490984af90f2824","slug":"three-absconding-accused-arrested-separately-kaithal-news-c-18-1-knl1004-841297-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अलग-अलग तीन भगोड़े आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अलग-अलग तीन भगोड़े आरोपी गिरफ्तार
Sun, 08 Feb 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पहले मामले में चीका निवासी सन्नी उर्फ सेंडी को काबू किया गया। आरोपी पर 24 सितंबर 2022 को साथियों के साथ मिलकर ट्रक यूनियन चीका में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। थाना चीका में दर्ज मामले में जमानत के बाद अदालत में पेश न होने पर 11 दिसंबर 2025 को उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।दूसरे मामले में कलायत निवासी अशोक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 30 अगस्त 2018 को कलायत में एक व्यक्ति को चोटें मारने का आरोप है। थाना कलायत में दर्ज मामले में अदालत ने 8 अगस्त 2025 को उसे भगोड़ा घोषित किया था। तीसरे मामले में जिला जींद के गांव उझाना निवासी भगत सिंह को काबू किया गया। संवादशराब की तस्करी में पुलिस ने पकड़ा
कुरुक्षेत्र। सीआईए एक की टीम ने बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब रखने और बेचने के एक आरोप में देवीदासपुरा के रहने वाले सुरजीत को सात बोतल शराब के साथ जिंदल चौक पर शराब बेचते हुए पकड़ा। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में अदालत के आदेश पर आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया है। संवाद