फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Threatened to make the video viral three lakhs

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हड़पे दो लाख 85 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Threatened to make the video viral three lakhs
कैथल। राजस्थान की रहने वाली युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक युवक ने उससे दो लाख 85 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह युवती से छह लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि राजस्थान में पढ़ाई के दौरान कैथल के युवक राजेश थोरी से उसकी जान-पहचान हो गई थी। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई या उसकी फोटो को एडिट कर रख लिया। इसके बाद वर्ष 2019 से लेकर 14 फरवरी 2022 तक आरोपी उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए परेशान करता रहा। ब्लैकमेल करते हुए अब तक दो लाख 85 हजार रुपये हड़प चुका है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे बार-बार फोन करके परेशान करता है और परिवार एवं रिश्तेदारों के मोबाइल पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने की धमकी देता है। कई रिश्तेदारों के पास तो वीडियो व फोटो भेज भी चुका है। युवती ने कहा कि शादी होने के बाद भी आरोपी उसे परेशान कर उसका घर बर्बाद करने पर तुला है। इस मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर विक्रम यादव ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed