{"_id":"63fbba13ef6aaf62780df104","slug":"those-who-hoist-the-flag-of-khap-will-be-honored-in-the-conference-kaithal-news-c-18-1-43000-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सम्मेलन में खाप का परचम फहराने वाले होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सम्मेलन में खाप का परचम फहराने वाले होंगे सम्मानित
Mon, 27 Feb 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव गुहणा में रविवार को चहल खाप की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें 26 मार्च को हिसार जिले के गांव बोबुआ में होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के विषय पर चर्चा की।
इसकी अध्यक्षता खाप के प्रदेश प्रधान बलबीर सिंह चहल ने की। बलबीर सिंह चहल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक में खेल, संस्कतिक, शिक्षा और मेडिकल शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र व प्रशासनिक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संयोजक बलवान कोटड़ा ने बताया कि इस पंचायत में समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए आगे आकर कार्य करने वालों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जोन के प्रधानों की ड्यूटी लगाई है। भाईचारे को मजबूत बनाने के सुझाव दिए।
सर्वधर्म और सर्व जात के आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए चहल खाप अग्रणी होकर कार्य करेगी। चहल खाप अपने भाईचारे में रहने वाले सभी जाति के होनहार बच्चों की कोचिंग व प्रशिक्षण की सहायता की। खाप की बैठक प्रताप सिंह गुहणा के प्रतिष्ठान पर हुई। प्रदेश लीगल सैल अध्यक्ष दलबीर चहल एडवोकेट, सुरजीत हरिपुरा, मंगल दिल्लोवाली, चंद्र उझाना, कर्ण अलेवा, अमरनाथ नरड़, सुरेश नरड़ व रामकरण कोटड़ा मौजूद थे।