फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Those who did excellent work were honored

Kaithal News: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

Sun, 17 Aug 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 17 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Those who did excellent work were honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया।

ऑल इंडिया विभागीय प्रतियोगिता में हरियाणा कबड्डी टीम का नेतृत्व करने पर वन विभाग के दरोगा कर्ण सिंह, उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनबाड़ी वर्कर कोमल रानी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सेवादार बलजीत सिंह, समाजसेवी कार्यों के लिए सेक्टर-20 निवासी रामप्रताप गोयल, और खेल आयोजन में योगदान के लिए सहायक जिला खेल अधिकारी रमेश चहल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


साथ ही, पंचायत एवं विकास विभाग की पूनम, टीकाकरण अधिकारी के तौर पर डा. नवराज सिंह, हेल्पफुल हैंड्स सोसाइटी के प्रधान अमनदीप सिंह व उनकी टीम, एसडीएम कार्यालय के राजेंद्र कुमार, डीसी कार्यालय के धर्मबीर सिंह सैनी, स्थापना शाखा के आशीष कुमार, एमए शाखा के विनोद कुमार, होम्योपैथिक चिकित्सक डा. खुशवीर शर्मा, आंहू, बाकल और जुनेदपुर के सरपंच क्रमशः धीर सिंह, नरेंद्र सिंह और लखविंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रवीण थरेजा, रेडक्रॉस कार्यालय से अंजू शर्मा, बिजली निगम के अभियंता मनीष कुमार व अंकित कुमार, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता, एएसआई जसमेर सिंह, सिपाही राहुल, ईएचसी जसवंत सिंह, एलडीएम एसके नंदा और सीएमओ डा. रेनू चावला को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे कम उम्र की मनीत
सम्मान पाने वालों में सबसे कम उम्र की प्रतिभा जनकपुरी कॉलोनी निवासी 3 वर्ष 10 माह की मनीत भी शामिल रही, जिसने दुनिया के सभी देशों के नाम, उनकी राजधानियां और नक्शे पर स्थिति बताने का कारनामा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। वहीं हरियाणवी डांस में प्रतिभा दिखाने वाली दिव्यांग छात्रा दिव्या को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed