फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Those cheating in the name of sending to America caught

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम ठगने वाले काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Those cheating in the name of sending to America caught
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी धीना बस्ती जालंधर पंजाब निवासी पीटर स्मिथ सहोता को जालंधर से काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामनगर भूना निवासी बलविंद्र सिंह की शिकायत अनुसार उसकी धीना नगर जालंधर निवासी पीटर सहोता, सुमित सहोता और बचन मसीह के साथ काफी समय से जान-पहचान थी। पीटर सहोता का उनके घर आना-जाना था।
विज्ञापन

पीटर सहोता और उसका बेटा सुमित अक्टूबर 2021 को उनके घर आए और उसे विदेश जाने का प्रस्ताव रखा। उसके पिता से कहा कि वे उसके बेटे को कंपनी की मार्फत दो साल का वर्क वीजा लगवाकर अमेरिका भेज देंगे और पीआर भी दिलवा देंगे।
विज्ञापन

वह उनकी बातों में आ गया और अमेरिका जाने के लिए तैयार हो गया। उन्होंने जाने का खर्चा 45 से 50 लाख रुपये के बीच बताया। अगर उसे डोंकी के जरिये भेजा या वह डिपोर्ट हो गया तो कोई पैसा नहीं लगेगा, सारा पैसा या तो वे स्वयं वापस देंगे या कंपनी देगी। आरोपियों ने उनसे अलग-अलग समय में 43 लाख 30 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर 2021 को उसे अमृतसर एयर पोर्ट से दुबई के लिए भेज दिया। दुबई से घाना, घाना से तुर्की एयरपोर्ट पर भेज दिया और वहां वह 38 दिन तक रहा। उसके बाद आरोपियों ने फर्जी कार्ड इटली का बनाकर दिया और पासपोर्ट पर गोहाटेमाल का फर्जी वीजा लगवा दिया। वहां पर उसके वीजा, टिकट व अन्य दस्तावेज फर्जी मिलने पर उसे 22 मई 2022 को डिपोर्ट कर दिया।

यहां आने के बाद वे आरोपियों के पास पंचायत लेकर गए तो उन्होंने उसे दोबारा बिना रुपये लगाए अमेरिका भेजने की बात कही। आरोपियों ने फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अमेरिका के लिए हवाई जहाज में बैठा दिया। इसके बाद उसे इंग्लैंड से वापस भेज दिया गया। वहां पर वह चार महीने शिविर में रहा और उसके साथ उपरोक्त आरोपियों के आदमियों ने मारपीट की। वह 29 मई को भारत आ गया। उसके बाद आरोपियों ने अपने फोन बंद कर लिए। इस बारे में थाना सीवन में मामला दर्ज था। आरोपी का चार दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed