{"_id":"674b83f326d8ca5d4f09ad47","slug":"third-accused-arrested-in-murderous-attack-case-kaithal-news-c-245-1-kht1001-124594-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कातिलाना हमला करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कातिलाना हमला करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल। पड़ोसियों की ओर से एक परिवार पर देसी कट्टे से कातिलाना हमला करने के एक मामले में थाना कलायत की पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थाना के एएसआई विनोद कुमार की टीम ने जांच करते हुए गांव बात्ता निवासी आरोपी मोनू उर्फ मोहना को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बात्ता निवासी मोहन सिंह की शिकायत अनुसार एक नवंबर को रात के समय पड़ोसी उसके मकान की तरफ पटाखे बजा रहे थे। जो उसने गौरव, सौरव व मोहना को दूसरी साइड करके पटाखे बजाने को कहा तो उन पर किरणपाल, उसका लड़का, काला, गौरव, काली, पिंकु, कन्हैया सभी निवासीगण बात्ता ने ईंटो से हमला कर दिया। मोहना व गौरव ने देसी कट्टे से उनकी तरफ फायरिंग कर दी जो उसके पोते सूर्या के हाथ की उंगली पर छर्रा लगा। जिस बारे थाना कलायत में केस दर्ज कर लिया गया। उक्त मामले में कलायत पुलिस ने दो अन्य आरोपी पहले ही काबू किए जा चुके है। आरोपी मोनू किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। व्यापक पूछताछ उपरांत आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।