{"_id":"67e458855a8759db9604a810","slug":"thieves-took-away-bricks-in-chandana-kaithal-news-c-18-1-knl1004-610744-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चंदाना में ईंटें ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चंदाना में ईंटें ले गए चोर
Thu, 27 Mar 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चंदाना में एक खेत से चोर दो हजार ईंटें चुरा ले गए। इस मामले में तितरम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
तितरम थाने में दी गई शिकायत में चंदाना निवासी भुल्ली ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके खेत से दो हजार ईटें चुरा ली। उसके पति के पास सात एकड़ जमीन है। उसने अपने खेत में कमरा बनाने के लिए नौ मार्च को दो हजार ईंटें रखवाई थी। जब अपने खेत में जाकर देखा तो वहां से सभी ईंटे चोरी हुई मिली।
भुल्ली ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने फिर गांव में जाकर जब जानकारी की तो पता चला कि उसके गांव के विजय उर्फ धोला, अजय, राजपाल उर्फ राजा ने मेरी ईंट चोरी की हैं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।