{"_id":"68696c135596c71b370608fb","slug":"thieves-stole-mobile-phones-and-cash-from-the-shop-kaithal-news-c-18-1-knl1004-685298-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुकान से मोबाइल फोन और नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुकान से मोबाइल फोन और नकदी ले गए चोर
Sat, 05 Jul 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। शहर के फिरोजपुर रोड पर स्थित एक मोबाइल दुकान में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। चोरों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के मोबाइल फोन और नकद राशि चुरा ली।
दुकान मालिक रोहित ने बताया कि वे रोज की तरह शुक्रवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे किसी व्यक्ति ने फोन कर दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात देखकर हैरान रह गए।
रोहित के अनुसार चोर दुकान से करीब 20 स्मार्टफोन, छह कीपैड मोबाइल, करीब 10 हजार रुपये नकद और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना सीवन प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है।