फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thieves stole 47 sacks of wheat belonging to the commission agent from the procurement centreThieves stole 47 sacks of wheat belonging to the commission agent from the procurement centre

Kaithal News: खरीद केंद्र से आढ़ती का 47 बोरी गेहूं ले गए चोर

Thu, 17 Apr 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole 47 sacks of wheat belonging to the commission agent from the procurement centreThieves stole 47 sacks of wheat belonging to the commission agent from the procurement centre
कैथल। क्योड़क गांव में गेहूं खरीद केंद्र से चोरों ने एक आढ़ती का 47 बोरी गेहूं चोरी कर लिया। आरोपियों ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया। हालांकि मंडी में चौकीदार भी तैनात है, लेकिन उसे भी चोरी का पता नहीं चल सका। आरोपी अनाज को गाड़ी में लोड कर भाग गए। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 कैथल निवासी राजपाल ने कैथल सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका जय अंबे ट्रेडिंग कंपनी के नाम से अस्थायी अनाज मंडी क्योड़क में खरीद केंद्र है। 14 अप्रैल को रात करीब नौ बजे वह अपने खरीद केंद्र से घर चला गया। उसका मुनीम भी करीब साढ़े 10 बजे अपने घर चला गया। रात्रि को बारदाना व गेहूं के भरे हुए कट्टों की रखवाली पहल सिंह करता है।
विज्ञापन


सुबह जब वह अपने खरीद केंद्र पर आया और गेहूं के कट्टों को चेक किया तो तंबू में से करीब 47 कट्टे गेहूं चोरी हुए मिले। उसने अपने पड़ोसी आढ़तियों से पता किया, लेकिन उनके बारे में कोई सुराग नहीं लगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed