फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thieves broke the locks of four shops in Kalayat in one night

Kaithal News: कलायत में चोरों ने एक ही रात में चटकाए चार दुकानों के ताले

Thu, 17 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of four shops in Kalayat in one night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत। कलायत में मंगलवार की रात चोरों ने एक साथ चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी चारों दुकानों से लाखों रुपये की नकदी, नोटों की मालाएं, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। हालांकि दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन चोरी से पहले एक कमरे में लगी कैमरों की डीवीआर तोड़ दिया।

इसके बाद वारदात को अंजाम दिया और नकदी में सामान लेकर भाग गए। दुकानदारों की सूचना पर पहले डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जय भगवान ने फॉरेंसिक टीम को सूचित किया गया। मौके पर सीआईए टीम ने भी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व दुकानों की जांच की।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह जैसे ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली तो पाया कि चार दुकानों से लाखों का सामान चोरी हो चुका था। एक साथ चार दुकानों में चोरी की सूचना मिलते ही भारी संख्या मे लोग वहां पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए उसके बाद सभी दुकानदार नगर पालिका कार्यालय में एकत्रित हुए और उसके बाद सभी दुकानदार डीएसपी कार्यालय पहुंचे वहां पर डीएसपी के न मिलने पर दुकानदारों ने एसडीएम से मुलाकात की लेकिन वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। इसके बाद दुकानदार वापस लौट गए।

नाराज दुकानदारों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे उप मंडल कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस स्वस्थ स्थानीय प्रशासन की होगी।

कांसल रेडीमेड संचालक भूपेंद्र पाल उर्फ टीटू की दुकान के संचालक कपिल कांसल सिंगला, कॉस्मेटिक संचालक साहिल सिंगला व नंदलाल ने बताया कि चोर उनके प्रतिष्ठानों से लगभग छह से सात लाख रुपये की नोटों की माला, सोने की अंगूठी, चेन व अन्य कीमती सामान ले गए। उन्होंने बताया कि थाने में लिखित शिकायत दी है।

दुकानों की छत पर मिला हथौड़ा व अन्य औजार

दुकानदारों ने बताया कि हालात बताते हैं कि चोर पीछे प्राइमरी स्कूल में से सीढ़ी लगाकर दुकानों की छत पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने दुकानों पर लगी खिड़की तोड़कर दुकानों में प्रवेश किया। छत पर चोरों की ओर से खिड़की व दरवाजे तोड़ने के लिए इस्तेमाल किए गए हथौड़ा, बारी, लोहे की रॉड, पेचकस आदि छत पर पड़े मिले। पीछे स्कूल की साइड एक सीढ़ी भी पड़ी मिली जिस पर रस्सी बांधी थी। छत पर एक टूटा हुआ गुल्लक भी मिला है जिसमें दो, पांच, 10 व 100 रुपये के पुराने नोट रखे हुए थे।


दुकानदारों ने बताया कि कलायत में दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से चोरी की तमाम वारदात हो चुकी हैं। इसके अलावा कई मोटरसाइकिलें भी चोरी हो चुकी हैं लेकिन पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। दूसरी ओर कलायत थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी सीआईए व स्थानीय पुलिस की ओर से गहनता से जांच की जा रही है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed