फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There will be a traffic jam to arrest the driver's murderer

Kaithal News: चालक के हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए होगा चक्का जाम

Wed, 15 Nov 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
There will be a traffic jam to arrest the driver's murderer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिवाली की रात में अंबाला डिपो के चालक राजबीर की हत्या के विरोध में रोडवेज कर्मचारी यूनियन के साझा मोर्चा के आह्वान पर हड़ताल शुरू की जाएगी। इस हड़ताल के बाद वीरवार को जिलेभर के यात्री बसों में यात्रा नहीं कर पाएंगे। यह जानकारी रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा 1004 संबंधित महासंघ के कैथल डिपो के प्रधान महाबीर संधू ने दी है।
संधू ने बताया कि अंबाला में चालक राजबीर की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में वहां का पुलिस प्रशासन कठोर कार्रवाई अब तक नहीं कर पाया है। इस कारण कैथल डिपो के समस्त कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे और जिले में पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा।
विज्ञापन

कैथल डिपो सचिव दिलबाग खरक ने बताया कि अंबाला डिपो के चालक राजबीर सिंह की निर्मम हत्या की गई है। इसलिए उनके हत्यारोपियों को सजा दिलवाने व परिवार को आर्थिक मदद के लिए पूरे प्रदेश के रोडवेज कर्मी वीरवार को हड़ताल पर जाएंगे। उनकी मांग है कि राजबीर के बेटे को नौकरी दी जाए। अब वीरवार से हड़ताल शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed