फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There will be a stir in government ITI

Kaithal News: राजकीय आईटीआई में मचेगी धूम

Thu, 24 Oct 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
There will be a stir in government ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय आईटीआई में आगामी 21 व 22 नवंबर को युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए बुधवार को एडीसी बाबू लाल करवां की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में बैठक हुई। इसमें एडीसी ने बताया कि युवा महोत्सव में 15 से 29 आयु वर्ग का कोई भी युवा भाग ले सकता है।

उन्होंने बताया कि महोत्सव में भागीदारी के लिए युवा अपने आवेदन खंड स्तर व जिला स्तर की आईटीआई में 10 नवंबर तक जमा करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड की फोटोकाॅपी और फोटो लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले साल की भांति यह आयोजन कैथल के राजकीय आईटीआई में किया जाएगा। उन्होंने आवेदन के लिए प्रतिभागी को अपना आधार कार्ड व फोटो व बैंक खाते की प्रति अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी बाबू लाल करवां ने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लोक गीत गु्रप, लोक गीत एकल, ग्रुप डांस हरियाणवी व एकल, फाक सांग ग्रुप व एकल, पोस्टर मेकिंग, कहानी लेखन, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, साइंस प्रोजेक्ट व मॉडल आदि शामिल हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। द्वितीय को 1500 व तृतीय को 1100 रुपये व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रथम आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे।


इस अवसर पर राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल, डा. मनोज कुमार भांभू, डीइओ रामदिया, एपीआरओ अमित शर्मा, बीवाईसी शमशेर मलिक, वर्ग अनुदेशक अनिल ढुल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed