फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is huge anger in the market association due to paddy not being lifted from the market.

Kaithal News: धान का उठान न होने से मंडी एसो़ में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
There is huge anger in the market association due to paddy not being lifted from the market.
संवाद न्यूज एजेंसी ढांड। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से खरीदे गए धान का मंडी से उठान नहीं किए जाने से मंडी एसोसिएशन में भारी रोष है। मंडी प्रधान नरेश सहारन ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से मंडी से सात अक्तूबर को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जो धान खरीदा गया था। उसका आज तक उठान नहीं हुआ है। इससे मंडी में जाम की स्थिति बनी हुई है। इसके लिए मंडी एसोसिएशन की ओर से खाद्य एवं आपूर्ति इंस्पेक्टर को लिखित में सूचना जारी की है। प्रधान ने कहा कि जब तक एजेंसी की ओर से खरीद किया माल का उठान नहीं होता।
विज्ञापन

तब तक उसका एग्जिट गेट पास नहीं कटेगा। एग्जिट गेट पास के बगैर किसानों के खाते में भुगतान नहीं आएगी। प्रधान ने कहा कि इसमें खरीद एजेंसी जानबूझकर देरी कर रही है ताकि किसान परेशान हो। उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर को किसानों ने धान की खरीद नहीं किए जाने के विरोध में पंचमुखी चौक पर जाम लगाया था। नायब तहसीलदार ढांड की मौजूदगी में खरीद एजेंसी के अधिकारियों ने किसानों को लिखित में आश्वासन दिया था कि एजेंसी की ओर से खरीद किया।
विज्ञापन

माल निश्चित समय अवधि में उठान करवा दिया जाएगा, वह किसानों के खाते में भुगतान भी इस समय डलवा दी जाएगी लेकिन इसके बावजूद सात दिन बीत जाने के बाद आज तक न तो मंडी से माल का उठान करवाया गया है और न ही किसानों के खाते में पेमेंट डाली है। प्रधान ने आरोप लगाया है कि खरीद एजेंसी के अधिकारी राइस मिलों के साथ मिले हुए हैं और जानबूझकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे गए माल को उठाने में देरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो माल राइस मिलर खरीद रहे हैं उसका तो उठान साथ के साथ हो रहा है फिर एजेंसी की ओर से खरीदे गए माल का उठान क्यों नहीं किया जा रहा है। प्रधान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सात अक्तूबर को एजेंसी की ओर से खरीद किए गए माल का तुरंत उठान करवाया जाए और किसानों के खाते में पेमेंट डाली जाए।

बॉक्स

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि सात अक्तूबर को एजेंसी की ओर से खरीदे गए माल का उठान शनिवार को ही करवा दिया गया है। इसके बाद किसानों के खाते में पेमेंट डलवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed