{"_id":"6744ecb122f659b1520a7998","slug":"there-is-a-dilemma-in-taking-a-quick-loan-always-be-careful-kaithal-news-c-18-1-knl1004-527005-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फटाफट लोन लेने में है गोलमाल, सदा रहो सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फटाफट लोन लेने में है गोलमाल, सदा रहो सावधान
Tue, 26 Nov 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। साइबर अपराधी भिन्न तरीके अपनाकर आमजन के साथ साइबर ठगी कर रहे है। किसी एप की मदद से फटाफट लोन लेना आपके लिए घातक हो सकता है। इस गोलमाल से बचने का एक ही मंत्र है सदा सावधान रहो।
यह बात एसपी राजेश कालिया ने कही। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में फर्जी लोन एप के माध्यम से आसान तरीके से कर्ज मिलने के चक्कर में लोग अपनी जान गवां रहे है, क्योंकि आजकल आसानी से ऑनलाइन लोन एप के जाल में सैंकड़ों लोग फंसे हैं, जो कर्ज मंजूर करते वक्त फर्जी कंपनियां आवेदक का फोन हैक कर लेती हैं। फिर किस्त व ब्याज न देने पर अश्लील फोटो बनाकर बदनाम करने लगते हैं।
कर्मचारी आवेदक के रिश्तेदारों, परिचितों और रिश्तेदारों को फोन कर अपशब्दों का भी प्रयोग करते हैं जिस बदनामी के डर से लोगो गलत कदम उठा लेते है। ऐसे फर्जी लोन एप से सावधान रहें और डरे नही। अगर कोई व्यक्ति आपको ब्लैकमेल करता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें इसके अलावा नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर साइबर हेल्पडेस्क की मदद लें। जब लोन देने वाले एप के रिकवरी एजेंट कॉल करते धमकियां देकर ज्यादा पैसे वसुलते है और आपके द्वारा पुरी किस्त देने पर भी आप पर कर्ज दिखाती है।
विज्ञापन
फिर 6-7 दिन में लोन पर कर्ज की कुल राशि का दोगुना ब्याना मांगा जाता है। फिर कर्जदाता चुकाने में नाकाम होने पर उनकी तस्वीरों में फेरबदल करके उनकी आपत्तिजनक बनाकर सार्वजनिक किया जाता है। जिससे डिप्रेशन में आकर कुछ कर्ज धारक खुद को नुकसान भी पहुंचा लेते हैं।
साइबर अपराधियों से ऐसे बचें
n
सबसे पहले तो लोन देने वाले ऐप या कंपनी के बारे में ये जांच करें कि क्या वह आरबीआई की अनुमति से लोन दे रही है या नही।
n
कोई लोन एप किसी बैंक या एनबीएफसी के नाम पर कर्ज बांटने का दावा करता है तो उसे भी संबंधित बैंक या एनबीएफसी से क्रॉस चेक जरूर करें।
n
एप आपको जो भी लोन दे रहा है उसकी ब्याज दरें पहले से निर्धारित करा लें और उसका एग्रीमेंट भी करा लें, ताकि बाद में आपसे ज्यादा ब्याज की वसूली न हो सके।
n
अगर आपको कोई लोन एप चुकाई जाने वाली किस्त, भुगतान की अवधि और भुगतान के तरीके के बारे में पहले से ही स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं देती तो ऐसे लोन ऐप से दूर रहने में ही भलाई है।
n
जिस एप से आप लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उसकी रेटिंग और रिव्यू को भी जरूर देखें।