फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There are only potholes on the road... walk carefully.

Kaithal News: सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे... चलना जरा संभल कर

Mon, 02 Dec 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 02 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
There are only potholes on the road... walk carefully.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। सोलूमाजरा से खेड़ी रायवाली व बंदराना जाने वाली टूटी हुई सड़क ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। खेड़ी रायवाली के सरपंच शमशेर सिंह, विक्रम सिंह, जसमेर सिंह, प्रवीण कुमार, बलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, पहल सिंह, बहादुर सिंह व तिलकराज ने बताया कि यह सडक़ काफी दिनों से टूटी हुई है।

सड़क पर गड्ढे इतने गहरे हो चुके हैं कि दोपहिया वाहन चलाना किसी खतरे से खाली नही है। दूर से गहरे गड्ढे दिखाई नही देने के कारण वाहन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


सरपंच का कहना है कि सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में धुंध के मौसम में टूटी हुई सड़क पर वाहन चलाना ओर भी खतरनाक साबित हो सकता है। सरपंच व ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क को ठीक करवाने करने के लिए कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को मिलकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी हर बार शीघ्र ही समस्या के समाधान की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। इससे ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ रोष पनप रहा है। सरपंच ने कहा कि अगर शीघ्र ही टूटी हुई सडक़ को ठीक नहीं किया गया तो मजबूरन उन्हें कैथल-कुरक्षेत्र मार्ग को जाम करना पड़ेगा।


पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल ने कहा कि सोलूमाजरा से खेड़ी रायवाली सडक़ का टेंडर हो चुका है। अगले सप्ताह कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed