फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There are no staff in the workshop to repair the buses

Kaithal News: बसों को ठीक करने के लिए वर्कशॉप में कर्मचारी नहीं ै

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
There are no staff in the workshop to repair the buses
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। रोडवेज के कैथल डिपो में आई अशोका लीलैंड कंपनी की बसों को ठीक करने के लिए इस समय वर्कशॉप में कर्मी नहीं है। ऐसे में अभी तक यह बसें एक सप्ताह के अंदर भी ठीक नहीं हो पाई हैं। कैथल डिपो में पिछले सप्ताह ही बीएस-6 तकनीक के बदले 48 बसें बीएस-तीन और चार तकनीक की आई हैं। इन 48 में से 38 बसें अशोका लीलैंड कंपनी की हैं। जिसमें से 20 बसें खराब हैं, लेकिन यह बसें अभी तक ठीक नहीं हुई हैं।
गौरतलब है कि कैथल डिपो की वर्कशॉप में टाटा कंपनी की बसें ठीक करने के ही मैकेनिक है। ऐसे में रोडवेज बेड़े में बसों की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद रूट पर बसों के कम होने से यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ रही है। इसी बीच शुक्रवार शाम के समय प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने भी औचक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

इस निरीक्षण में मंत्री को भी कई खामियां मिली थी। ऐसे में दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया गया था। इसमें एक बस अड्डा के संस्थान प्रबंधक व दूसरा चालक शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने जताया है रोष : कैथल डिपो में बीएस-6 तकनीक की बसों के भेजने पर रोडवेज यूनियन के नेताओं ने रोष जताया है। इन नेताओं का कहना है कि कंडम होने वाली बसों में यात्रियों की यात्रा कैसे होगी? इस समय कैथल डिपो में कुल 192 बसें है।

इसमें से 95 से बसें बीएस-6 तकनीक की शामिल हैं। परंतु अब 96 बसों में 48 बसों में दूसरे जिलों में जाने के बाद कैथल डिपो में महज 47 बसें ही बीएस-6 तकनीक की रह गई हैं। रोडवेज यूनियन के नेता महाबीर संधू ने बताया कि इस मामले पर परिवहन मंत्री को जानकारी दी गई है। उन्होंने भी इस समस्या का जल्द ही समाधान कर आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed