{"_id":"65f9ef8a0d0fbbbd0c010505","slug":"theft-of-goods-from-shop-and-jewelery-and-cash-from-home-kaithal-news-c-18-1-knl1004-351507-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुकान से सामान और घर से गहने व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुकान से सामान और घर से गहने व नकदी चोरी
Wed, 20 Mar 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
कैथल। तीन अलग-अलग मामलों में चोर दुकान से सामान, पशुबाड़े से भैंस और घर से गहने व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में सलेमपुर निवासी प्रवीन ने चीका थाना में शिकायत दी कि 16 मार्च को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी दुकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान चोरी कर ले गए। सामान की कीमत 2500 रुपये है। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव बात्ता निवासी शिवकुमार ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 16 मार्च को अज्ञात आरोपी उनके घर से सोना-चांदी के गहने और 15 हजार 300 रुपये चोरी कर ले गए। उसे 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में पूंडरी निवासी बिशन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि 17 मार्च को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके पशुबाड़े से दो भैंस चोरी कर ले गए। भैंसों की कीमत 80 हजार रुपये है। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद