{"_id":"68546abcaa032413de06c4ae","slug":"the-youth-found-in-the-street-of-ward-2-was-sent-to-the-hospital-kaithal-news-c-18-1-knl1004-673782-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वार्ड-दो की गली में मिले युवक को भेजा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वार्ड-दो की गली में मिले युवक को भेजा अस्पताल
Fri, 20 Jun 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। जहां एक ओर प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसका असर जमीनी स्तर पर कम नजर आ रहा है। वीरवार शाम करीब 6 बजे वार्ड दो की मेन गली में एक युवक नशे की हालत में बेसुध पड़ा मिला, जिसे स्थानीय लोगों ने देखकर डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के जरिए युवक को अस्पताल भिजवाया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड दो स्थित सैंसी बस्ती में सरेआम नशे का कारोबार हो रहा है और सैकड़ों युवा इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। पिछले कुछ महीनों में ही नशे की ओवरडोज से करीब आधा दर्जन युवाओं की मौत हो चुकी है।
पूर्व पार्षद विक्रम राणा, महावीर सिंह और लीलाराम ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि नशे का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है, लेकिन कार्रवाई नाम मात्र की हो रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के दौरान नशा बेचने वालों की सूची पुलिस को सौंपी गई थी, इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने एसपी आस्था मोदी से मांग की कि नशा तस्करों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और क्षेत्र में नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।