{"_id":"66b410d818179af3e6010fd8","slug":"the-young-man-who-went-to-collect-kanwad-did-not-return-home-case-registered-kaithal-news-c-18-1-knl1004-448333-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कांवड़ लेने गया युवक वापस घर नहीं पहुंचा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कांवड़ लेने गया युवक वापस घर नहीं पहुंचा, केस दर्ज
Thu, 08 Aug 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव के युवकों के साथ कांवड़ लेने गया एक युवक वापस गांव में तो आ गया, लेकिन बाद में अपने घर नहीं पहुंचा। युवक की पत्नी ने ससुरालियों पर उसके पति को छुपाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
जिले के एक गांव निवासी विवाहिता ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि वह इस समय अपने ससुरालियों से अलग कुरुक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। उसका 25 वर्षीय पति गांव के ही हुसैन के साथ कांवड़ लेने गया था। वह कांवड़ लेकर गांव में तो वापस आ गया, लेकिन अभी तक अपने घर कुरुक्षेत्र नहीं पहुंचा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके ससुरालियों ने उसके पति को कहीं छुपा दिया है। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद