फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The woman ended her life after being fed up with the people of her in-laws.

महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर जीवन लीला को किया समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
The woman ended her life after being fed up with the people of her in-laws.
कैथल। गुहला थाना में एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने महिला के भाई सुखचैन की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों पर धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पंजाब के गांव गोविंदगढ़ निवासी सुखचैन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिजली रिपेयरिंग का काम करता है। उसकी बड़ी बहन हरिवंद्र कौर की शादी करीब 15 साल पहले डेरा महाशय लदाना चक्कू निवासी महाबीर के साथ हुई थी। बहन के दो बच्चे हैं। उसकी बहन का पति महाबीर सिंह शादी के बाद से उससे झगड़ा करता है और पिछले पांच साल से वह उसके साथ मारपीट भी कर रहा था। उसने और ताऊ दर्शन सिंह ने उसे कई बार समझाया, लेकिन महाबीर सिंह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि पति के अलावा बहन का ससुर हरबंस, उसका भाई राजू औैर उसकी ननद रेखा भी मारपीट करते थे। ससुराल वालों के तानों और उनकी प्रताड़ना से तंग होकर उसकी बहन हरविंद्र कौर ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 31 जुलाई को उसकी बहन के ससुर हरबंस लाल ने फोन पर बहन हरविंद्र कौर के जहर खाने बारे सूचना दी। एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि 306 धारा के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed