फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The water level of Ghaggar river came at 19 to 17 feet

19 से 17 फीट पर आया घग्गर नदी का जलस्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ghaggar river came at 19 to 17 feet
The water level of Ghaggar river came at 19 to 17 feet - फोटो : Kaithal
शुक्रवार रात को 19 फीट पर पहुंच गए घग्गर नदी के जलस्तर के शनिवार रात तक 16 फीट से नीचे आने पर प्रशासन सहित आस-पास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। हरियाणा व पंजाब बॉर्डर से गुजर रही घग्गर नदी में अक्सर बाढ़ के कारण आस-पास के गांवों के लोगों को काफी दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में अच्छी बारिश के चलते दो-तीन दिनों से घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ रहा था। शुक्रवार रात को यह 19 फीट चला गया था। लेकिन राहत की बात यह है कि यह शनिवार रात्रि तक 16 फीट से नीचे आ गया। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। 23 फीट जलस्तर खतरे का निशान है। जिससे जलस्तर अभी काफी दूर है। तहसीलदार गुहला प्रदीप कुमार ने बताया कि घग्गर नदी के जलस्तर को लेकर जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन प्रशांत कुमार ने कहा कि जलस्तर कम होकर 17 फीट से कम पर आ गया है, जो राहत की बात है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed