फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The truck driver crushed the mother and daughter after hitting the bike, both died

बाइक को टक्कर मारकर मां-बेटी को कुचल गया ट्रक चालक, दोनों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The truck driver crushed the mother and daughter after hitting the bike, both died
गांव किठाना के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक सवार महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी को कुचल दिया। ट्रक के पहिये मां-बेटी के ऊपर से निकल गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहा महिला का पति भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चहल पट्टी गांव किठाना निवासी संदीप कुमार ने बताया कि आठ जून को वह उसकी ससुराल में मिलने के लिए गांव कसान आया हुआ था।
विज्ञापन

शाम के करीब पौने सात बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर वह गांव कसान से उसकी करीब 22 वर्षीय पत्नी मनीषा व डेढ़ साल की बेटी लवी को लेकर वापस अपने गांव जा रहा था। जब वह गांव किठाना के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार वे तीनों नीचे गिर गए और मोटरसाइकिल सड़क से नीचे जा गिरा। उसी समय ट्रक के पहिये उसकी पत्नी मनीषा व बेटी लवी के उपर से निकल गए। ट्रक का पिछला पहिया उसकी दाहिनी टांग पर लगा, जिससे उसको भी काफी चोटें लगी। ट्रक के पहिये ऊपर से निकलने के कारण उसकी पत्नी और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचित किया तो वे उसे अस्पताल में लेकर आए। ट्रक चालक दुर्घटना को अंजाम देते ही मौके से फरार हो गया। संदीप ने बताया कि वह मोटरसाइकिल मैकेनिक का कार्य करता है। परिवार में उसके अलावा उसका भाई व एक बहन है और सभी शादीशुदा हैं। परिवार की आय का साधन दुकान ही है। किठाना चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने बताया कि ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed