{"_id":"6807fc51c9a0174a8b06d7bc","slug":"the-ticket-counter-here-opens-only-when-the-train-arrives-kaithal-news-c-18-1-knl1004-630239-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रेन आने पर ही खुलता है यहां का टिकट घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रेन आने पर ही खुलता है यहां का टिकट घर
Wed, 23 Apr 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के करनाल रोड पर बने नए कैथल रेलवे हॉल्ट पर लंबे समय से समस्याओं का अंबार लगा है। रेल यात्रियों का कहना है कि ट्रेन आने पर ही टिकट घर खुलता है। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं।
स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव से बड़ी समस्या तो प्लेटफार्म के काफी नीचा होने की है। इस कारण दिव्यांगों और बुजुर्गाें को खासी दिक्कतें होती हैं। नया कैथल रेलवे हॉल्ट पर न पानी पीने की सुविधा है और न ही महिला शौचालय की।
ऐसे में महिलाओं को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को रेल यात्री कल्याण समिति कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
2014 में बना था रेलवे हॉल्ट करनाल रोड पर नया कैथल रेलवे हॉल्ट का निर्माण गत 2014 में करवाया गया था। इस रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों को ट्रेन के आने से पहले टिकट नहीं मिल पाती है। उन्हें ट्रेन के आने से 10 से मिनट पहले ही टिकट मिलती है। इस कारण कई बार यात्रियों को जींद और कुरुक्षेत्र जाने में बे-टिकट यात्रा करनी पड़ती है।
इस समस्या पर रेलवे के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। यहां पर ट्रेनों के आवागमन के समय ट्रेन की खिड़की अधिकतर समय बंद रहती है। इसके साथ ही स्टेशन पर गंदगी की समस्या से भी कोई निजात नहीं मिल पा रही है।
इस संदर्भ में रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि कैथल रेलवे हॉल्ट पर ठेकेदार के माध्यम से देखरेख का जिम्मा रेलवे ने सौंपा है। टिकट न मिलने की परेशानी टिकट खत्म होने के कारण आती है। अधिकारियों से पत्राचार करने के बाद जल्द व्यवस्था की जाएगी।
नया कैथल हॉल्ट यात्रियों की सुविधा के लिए बना पर यहां पर प्लेटफार्म नीचा है। इस कारण बुजुर्गाें और दिव्यांगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। टिकट न मिलने से यहां पर यात्री बेटिकट यात्रा करनी पड़ती है। - सतपाल गुप्ता, चेयरमैन, रेल कल्याण समिति, कैथल।
वे रोजाना सुबह के समय ट्रेन के माध्यम से कुरुक्षेत्र में नौकरी करने के लिए जाती है। वह शाम के समय कुरुक्षेत्र से वापस आने वाली ट्रेन में वापस कैथल आती हैं। यहां पर महिलाओं के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है।
- लक्ष्मी, महिला यात्री, कैथल।