फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The temperature has dropped below normal, now the chill will increase further

Kaithal News: सामान्य से लुढ़का पारा, अब और बढ़ेगी ठिठुरन

Thu, 12 Dec 2024 01:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Dec 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
The temperature has dropped below normal, now the chill will increase further
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम लगातार सर्द हो रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अब ठिठुरन और बढ़ेगी।

न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी आई है। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने के कारण ठंड से आंशिक राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ने लगी है। बुधवार को भी सुबह और शाम को ठंड ज्यादा रही।
विज्ञापन


मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) जहां 176 दर्ज किया गया। था। सोमवार को जहां यह 85 रहा था वहीं बुधवार को 100 दर्ज किया गया। जिले का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली ठंडी हवा में 66 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई। पार्कों में लोग धूप सेंकते दिखाई दिए। पिछले करीब पांच दिन से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम बदलने के बाद ठंड लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। हल्के बादल भी छाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है। सब्जियों की फसल पर मौसम का विपरीत प्रभाव रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान गेहूं में पैदावार के अनुसार पानी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed