{"_id":"6568dbfb33516cb3e70c67f6","slug":"the-team-removed-posters-and-hoardings-kaithal-news-c-18-1-knl1004-274435-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टीम ने हटाए पोस्टर और होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टीम ने हटाए पोस्टर और होर्डिंग
Fri, 01 Dec 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद की टीम ने वीरवार को विशेष अभियान के तहत सुबह के समय शहर में कई स्थानों से पोस्टर और होर्डिंग हटाए।
टीम के सदस्याें ने पिहोवा चौक, करनाल रोड, कोर्ट से ढांड रोड, ढांड रोड से छोटू राम चौक और शहर के मुख्य बाजार से पोस्टर और होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई नगर परिषद कैथल के सुपरवाइजर चाहत लोट के नेतृत्व में की गई।
उन्होंने बताया कि कमेटी के आला अधिकारियों के आदेशों पर कार्रवाई की गई है। बताया कि शहर में नगर परिषद की तरफ से किसी भी व्यक्ति को प्रचार के लिए नगर परिषद की जगह पर प्रसार के लिए पोस्टर और होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके तहत ही यह अभियान चलाया है।
इस मौके पर जगजीत सिंह, बलजोर सिंह, रवि, गौरव, विशाल और राजवीर आदि मौजूद रहे।