फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The streets of Ward 4 of the city are in bad condition, people are troubled.

Kaithal News: शहर के वार्ड चार की गलियां बदहाल, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The streets of Ward 4 of the city are in bad condition, people are troubled.
31 कैथल के मुख्य मेन बाजार में एक दुकान के बाहर रखा सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के वार्ड नंबर चार की गली लंबे समय से बदहाली का शिकार बनी हुई है। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी सड़क, जमी हुई गंदगी और नालियों की सफाई न होने से क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो गया है। हल्की-सी बारिश में भी पूरी गली में लबालब पानी भर जाता है और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि गली की स्थिति पिछले कई महीनों से खराब है। बच्चे स्कूल जाने में फिसलकर गिर जाते हैं, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए तो घर से बाहर निकलना ही सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। चारों ओर फैली गंदगी से बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या के लिए कई बार नगर पालिका को शिकायत दी है। यही नहीं, सीएम विंडो पर भी कई बार शिकायत दर्ज करवाई गई लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों नितिन सैनी, अशोक सैनी, वीरभान सैनी, महावीर सैनी, नरेश सैनी और रोशन सैनी का कहना है कि रोजाना नगर पालिका दफ्तर के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है, समाधान नहीं। वार्डवासियों ने मांग की है कि अधिकारी मौके पर आकर गली की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें और जल्द से जल्द पक्का निर्माण कार्य शुरू करवाएं। यह मुख्य मार्ग है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो नपा कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे। सीवन नगर पालिका चेयरपर्सन हेमलता सैनी ने कहा कि नगर के विकास कार्यों में किसी भी वार्ड की अनदेखी नहीं होगी। वार्ड नंबर 4 की गली की टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अगले 25 से 30 दिनों के भीतर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। नगरपालिका के जेई सोनू कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर चार की गली की समस्या का मामला उनके संज्ञान में है। इस गली का प्रांकल्न तैयार करके भेजा गया था, जो पास हो गया है। बहुत जल्द टेंडर लगवाकर गली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed