{"_id":"6594509c1aec5b8b0003d60c","slug":"the-story-will-start-on-14th-with-shri-ramdhwaj-yatra-kaithal-news-c-18-1-knl1004-297439-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्री रामध्वज यात्रा से 14 को शुरू होगी कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्री रामध्वज यात्रा से 14 को शुरू होगी कथा
Tue, 02 Jan 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अखिल भारतीय हिंदू महासंघ कैथल की एक बैठक मंगलवार को सनातन धर्म मंदिर में हुई। इसमें 14 से 22 जनवरी तक सनातन धर्म मंदिर में रामकथा आयोजित करने पर विचार किया गया। विचार विमर्श हुआ। बैठक के बाद अयोध्या में लगाए जाने वाले भंडारे के लिए 51 हजार रुपये का चेक समिति के सदस्यों को सौंपा।
इस मौके पर अखिल हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव पवन शर्मा एडवोकेट ने बताया कि 14 जनवरी को श्री राम ध्वज यात्रा निकाली जाएगी, इसमें सैंकड़ों श्रद्धालु भगवान राम का ध्वज ले कर भगवान नगर परिक्रमा करेंगे। इसके बाद दोपहर राम कथा शुरू होगी। 22 जनवरी को जिस दिन राम लला की राम मंदिर अयोध्या में स्थापना होनी है। इसी दिन सुबह हवन के बाद कथा समापन के बाद दोपहर 12 बजे भंडारा होगा।
चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि भंडारा समिति को यह राशि संघ के सदस्यों ने अयोध्या में लगने वाले भंडारे को लेकर प्रदान की गई है। भंडारा कमेटी ने संघ का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सचिव चंदर प्रकाश शर्मा, अमित कुमार गुप्ता, सीताराम गुलाटी, आईडी अरोड़ा, जगदीश कटरिया, ज्ञान चंद भल्ला, रामभगत शर्मा, बीडी शर्मा, लाजपत राय सिंगला, महिला अध्यक्ष राजेश देवी सिंगला, राजिंद्र शर्मा व नवीन सैनी आदि मौजूद रहे।