फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The sit-in protest demanding the removal of the waste management plant continued for the 35th day.

Kaithal News: कचरा प्रबंधन प्लांट हटाने की मांग के लिए 35वें दिन भी जारी रहा धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The sit-in protest demanding the removal of the waste management plant continued for the 35th day.
कैथल। खुराना रोड स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग के लिए ग्रामीणों का धरना 35वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने और विरोध के बावजूद प्लांट में लगातार कचरा डलवाने का आरोप लगाया। धरने का नेतृत्व कर रहे दयाल सिंह मलिक ने कहा कि उपायुक्त ने उनकी मांगों पर लिखित जवाब देने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन का उद्देश्य केवल प्लांट में कचरा डलवाना था, जबकि अधिकारियों को भी पता है कि यह प्लांट निर्धारित नियमों और पर्यावरणीय मानकों पर खरा नहीं उतरता। उन्होंने इसे अवैध बताते हुए तत्काल बंद करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि कचरा प्रबंधन प्लांट ऐसे स्थान पर स्थापित किया जाए, जहां सभी पर्यावरणीय मानकों और नियमों का पालन हो। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक उनका धरना और आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed